जबलपुर केबल स्टे ब्रिज : मदन महल रेलवे स्टेशन पर बन रहे ब्रिज का फ्रांस के इंजीनियर्स ने किया निरीक्षण

जबलपुर केबल स्टे ब्रिज : मदन महल रेलवे स्टेशन पर बन रहे ब्रिज का फ्रांस के इंजीनियर्स ने किया निरीक्षण

फ्लाईओवर के मदन महल रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन एक्स्ट्रा डोज केबल स्टे ब्रिज को हाइटेंशन केबल थामकर रखेंगी। स्पेशल स्टील से बनी प्रत्येक एक्स्ट्रा डोज केबल 36 केबल से बनाई गई है। यह ब्रिज सौ साल की जरूरत को पूरा करने के लक्ष्य को लेकर बनाया जा रहा है, जिसकी भार क्षमता 70 टन होगी।निर्माणाधीन केबल स्टे ब्रिज में विशेष तकनीक ‘कास्ट इनसिटु फॉर्म ट्रैवल गंट्री’ का उपयोग किया जा रहा है। इसमें जमीन से बिना किसी सपोर्ट के कांक्रीट स्लैब की ढलाई की जा रही है। एक बार में 5-5 मीटर के सेगमेंट की ढलाई हो रही है। इसका वजन 180-190 टन होता है। इसे बैलेंस कैंटलीवर तकनीक से बनाया जा रहा है, जिसमें 56 स्टे केबल से इसका लोड डिस्ट्रिब्यूशन होगा। स्ट्रक्चर में रोजाना तीन बार डिफ्लेक्शन चेक किया जाता है। इसकी मॉनीटरिंग फ्रेसिनेट कम्पनी कर रही है। अप्रूवल आने के बाद ही आगे का कार्य होता है। फ्रांस से आई फ्रेसिनेट कम्पनी की एक्सपर्ट मिस राईका केबल स्टे व उनकी टीम ने ब्रिज का निरीक्षण किया। उनहोंने 15 इंजिनियर्स को प्रशिक्षण भी दिया। राइका ने कहा कि यह ब्रिज सिविल इंजीनियरिंग स्ट्रक्चर्स श्रेणी में एक मील का पत्थर साबित होगा। निरीक्षण के समय लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर एसपी वर्मा, अधीक्षण यंत्री गोपाल गुप्ता व तकनीकी टीम मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *