पहले चरण के लिए नामांकन शुरू

पहले चरण के लिए नामांकन शुरू

लोकसभा चुनाव में पहले चरण की 102 सीटों के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी हो गई। इस चरण में दक्षिण भारत में तमिलनाडु की सभी 39 सीटों समेत करीब 42 सीटों पर चुनाव होगा। भाजपा को 370 और एनडीए को 400 पार का नारा सच साबित करने के लिए हर हाल में तमिलनाडु में कमल खिलाना होगा।दूसरी ओर, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को लोकसभा में सांसदों का आंकड़ा बरकरार रखने के लिए पुराने प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती होगी। ऐसे में सबसे ज्यादा सियासी घमासान इसी क्षेत्र देखने को मिलेगा। उत्तर-पूर्व की 13 सीटों व उत्तर-मध्य भारत की 47 सीटों के चुनाव पर भी दोनों गठबंधनों की जोर आजमाइश दिखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *