कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की ईडी रिमांड को लेकर सुरक्षित रखा फैसला

कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की ईडी रिमांड को लेकर सुरक्षित रखा फैसला

कथित दिल्ली शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा था कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनसे डर लगता है। मार्लेना ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की पार्टी बीजेपी की तानाशही के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। की टीम ने गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। कल शाम 6-8 की संख्या में ईडी के अफसर अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे थे। अफसरों ने केजरीवाल से करीब दो घंटे की पूछताछ की और उनके आवास तलाशी ली। इसके बाद उन्होंने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी की टीम ने केजरीवाल से पूछताछ के लिए अदालत में सबूतों का पुलिंदा पेश कर 10 दिन की रिमांड मांगी है। बता दें कि, राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल के मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब अरविंद केजरीवाल की रिमांड पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *