डियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु से हो रहा है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले के भीतर ही उनके तीन बड़े बल्लेबाज आउट हो कर पवेलियन लौट गए। पहला विकेट कप्तान फाफ डुप्लेसी का गिरा। इसके बाद रजत पाटिदार और ग्लैन मैक्सवेल बिना खाता खोले ही आउट हो गए।पारी की शुरुआत करने उतरे विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। एक तरफ डुप्लेसी तेजी से रन बना रहे थे तो दूसरी ओर कोहली ने मोर्चा संभाला हुआ था। पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर डुप्लेसी ने हवाई शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन मुस्तफिजुर रहमान ने गेंद ऑफ स्टंप के बाहर रखा और लेंथ थोड़ी छोटी की जिससे गेंद बल्ले के बीच में नहीं लगी और बाउंड्री लाइन पर खड़े रचिन रविंद्र ने कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश तिक्षणा, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
फाफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, कर्ण शर्मा, अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर और मोहम्मद सिराज।