आम आदमी पार्टी की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के दो दिन बाद आप के एक और नेता पर प्रवर्तन निदेशालय ने शिकंजा कसा है। ईडी की टीम शनिवार सुबह मटियाला से ‘आप’ विधायक गुलाब यादव के ठिकानों पर रेड करने के लिए पहुंची है। ईडी की कार्रवाई पर पार्टी के कई नेताओं ने सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। बता दें कि एक दिन पहले पहले शुक्रवार को दिल्ली के राउस एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम केजरीवाल को छह दिन की ईडी रिमांड पर भेजा है।