टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर सीबीआई की रेड;

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर सीबीआई की रेड;

तृणमूल कांग्रेस नेता और निलंबित सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किले कम नहीं हो रही है। टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के कई ठिकानों पर शनिवार सुबह सीबीआई की टीम ने रेड मारी है। कोलकाता स्थित उनके आवास और अन्य जगहों पर यह छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई संसद में पैसे के बदले सवाल पूछने के मामले में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें शनिवार सुबह मोइत्रा के कोलकाता आवास और अन्य शहरों में तलाशी अभियान के लिए पहुंचीं।दिसंबर में महुआ मोइत्रा को अनैतिक आचरण के लिए लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने अपने निष्कासन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और आगामी आम चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से टीएमसी उम्मीदवार के रूप में फिर से मैदान में होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *