प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय भूटान की राजकीय यात्रा के बाद शनिवार को दिल्ली लौट आए। हिमालयी देश से लौटते समय भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक को धन्यवाद दिया। एक खास सम्मान प्रकट करते हुए, भूटान के राजा, जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधान मंत्री त्शेरिंग टोबगे उन्हें हवाई अड्डे पर छोड़ने आए।पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं भूटान के महामहिम राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होते समय हवाई अड्डे पर आने के विशेष भाव से सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”