देश के गृहमंत्री गृहमंत्री अमित शाह ने महाकाल हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। गृहमंत्री ने इस संबंध में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से फोन पर बात की। डा. मोहन यादव ने उन्हें हादसे की जानकारी दी। मोहन यादव भोपाल से रवाना हो गए हैं। वे पहले घायलों से मिलने इंदौर जाएंगे, उसके बाद उज्जैन जाएंगे।
खबर लगते ही देश के गृहमंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से फोन पर बात कर घटना के संबंध में जानकारी ली है। अमित साह ने ट्वीट में कहा है कि महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से बात कर जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता व उपचार उपलब्ध करवा रहा है। मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।