केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन:PM आवास घेरने की तैयारी;

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन:PM आवास घेरने की तैयारी;

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है। AAP आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी। शराब नीति घोटाला मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। वे 28 मार्च तक ED की हिरासत में हैं।

इधर, केजरीवाल ने आज ED कस्टडी से दूसरा सरकारी आदेश जारी किया है। आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्रालय को निर्देश दिए हैं कि मोहल्ला क्लिनिक में गरीबों के लिए दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। लोगों को मुफ्त जांच और दवाई मुहैया कराई जाए।

आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया है। इसके साथ ही पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के एक-एक गेट भी बंद किए गए हैं। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा है कि सुरक्षा कारणों को देखते हुए लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के द्वार संख्या 3 तथा केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के द्वार संख्या 5 अगले नोटिस तक बंद रहेंगे। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के आवास को घेरने की घोषणा की है। गौरतलब है कि 28 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। वह भी तब जब वह दिल्ली आबकारी नीति ही रद्द की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *