पहली बार भाजपा 450 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

पहली बार भाजपा 450 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

 पहले चरण के लोकसभा चुनाव 2024 के नामांकन का बुधवार को आखिरी दिन है। भाजपा ने 450 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। पहले चरण की 102 सीटों के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है लेकिन देश के दोनों प्रमुख प्रतिद्वंद्वी गठबंधनों को सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे में पर फैसला करने में काफी परेशानी हो रही है। भाजपा को इस मामले में थोड़ी राहत है।एनडीए को ओडिशा में नवीन पटनायक की बीजेडी के बाद पंजाब में अकाली दल ने भी झटका दे दिया है। इसी तरह विपक्षी इंडिया गठबंधन को भी पश्चिम बंगाल के बाद बिहार में आरजेडी से समझौता करने में काफी दिक्कत हो रही है। इसके कारण टिकटों की घोषणा अभी अटकी हुई है। महाराष्ट्र में भी महाविकास अघाड़ी गठबंधन भी सीटों का बंटवारा नहीं कर पाया है।पंजाब में अकाली दल से बात नहीं बनने के बाद भाजपा अकले 450 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सबसे ज्यादा सीटों पर लड़ने का यह भाजपा का एक रेकॉर्ड होगा। पिछली बार भाजपा ने 437 सीटों पर अकले चुनाव लड़कर अपना रेकॉर्ड बनाया था। इस बार वह टूट सकता है। पार्टी ने अब तक 405 लोकसभा प्रत्याशी तय कर विपक्षी दलों से बढ़त बना ली है। मौजूदा 290 में से 100 सीटिंग सांसदों के टिकट काटकर भी पार्टी ने चौंकाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *