मतदान केंद्रों पर रखे पानी ठंडा करने रखे जाएंगे 4528 मटके, 16 कैंपर, धूप बचाने टेंट लगाया जाएगा

मतदान केंद्रों पर रखे पानी ठंडा करने रखे जाएंगे 4528 मटके, 16 कैंपर, धूप बचाने टेंट लगाया जाएगा

लोकसभा चुनाव के लिए 7 मई को मतदान होना है। इस दिन शहर सहित जिले में भीषण गर्मी होने वाली गर्मी के कारण मतदाता दल व मतदाता को परेशान न हो, उसके लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएगी। एक केंद्र दो पानी के मटके रखे जाएंगे। 2 हजार 264 मतदान केंद्र पर 4528 पानी के मटके रखे जाएंगे। 16 कैंपर भी रखे जाएंगे, जिसमें 8 मतदान कर्मी व 8 मतदाताओं के लिए रहेंगे। जिन केंद्रों पर लाइन लगती है और छांव की व्यवस्था नहीं है। ऐसी जगहों पर टैंट व सन नेट लगाया जाएगा।जिला एवं निर्वाचन कार्यालय ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आदर्श बूथ भी बनाए जा रहे हैं। इन बूथों पर छाछ, ओआरएस से स्वागत किया जाएगा, लेकिन मतदान केंद्रों पर भी बेहतर व्यवस्था हो सके, उसकी भी तैयारी की जा रही है। गर्मी की वजह से पीने के पानी जरूरत पड़ेगी। इसके लिए अलग से कर्मचारी की ड्यूटी रहेगी, जो पानी की व्यवस्था रखेगा। शहरी क्षेत्र में पानी की व्यवस्था नगर निगम करेगी, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत को पानी की व्यवस्था करनी होगी। लोकसभा में ग्वालियर छह व शिवपुरी की दो विधानसभा आती है। एक बाल्टी व मग्गा मिलेगा

  • पोलिंग बूथ पर एक बाल्टी व एक मग्गा मिलेगा। इसकी खरीद की भी प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। मटकों की भी खरीद जल्द होगी और बूथ पर पहुंचाए जाएंगे।- शहर व ग्रामीण क्षेत्र के अधिकतर पोलिंग बूथ पर छांव की व्यवस्था नहीं है। इस कारण टैंट व सन नेट ही लगाना पड़ेगा।
  • गर्मी के कारण मतदाताओं को कतार में खड़ा होना मुश्किल हो जाएगा।विधानसभा में लगी लंबी कतारें
  • विधानसभा चुनाव 2023 में भी इतने ही मतदान केंद्र थे। इन केंद्रों पर सुबह से ही कतार लग गई थी। सर्दी होने के कारण लोगों को खड़े होने में परेशान नहीं हुई थी, लेकिन इस बार गर्मी रहेगी। अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है। इतनी भीषण गर्मी में लोग लंबे समय तक खड़े नहीं हो सकते हैं। कुछ पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या भी अधिक है। जिन केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक है, उन जगहों पर सहायक बूथ बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *