एलजी वीके सक्सेना ने कर दिया साफ इनकार:अरविंद केजरीवाल जेल से नहीं चला सकते सरकार;

एलजी वीके सक्सेना ने कर दिया साफ इनकार:अरविंद केजरीवाल जेल से नहीं चला सकते सरकार;

कथित आबकारी नीति घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बताएंगे कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले का पैसा कहां है। बुधवार को यह बात अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कही। सुनीता ने बताया कि वह केजरीवाल से मुलाकात करने गई थी। जहां अरविंद केजरीवाल ने उनसे यह बात कही। उधर, दिल्ली भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से संपर्क किया और ईडी हिरासत के दौरान केजरीवाल द्वारा कथित तौर पर भेजे गए पत्रों की जांच का आग्रह किया।

अरविंद केजरीवाल द्वारा हिरासत से कथित तौर पर आए पत्रों के संबंध में सीपी दिल्ली संजय अरोड़ा के पास एक पुलिस शिकायत दी गई थी। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन पत्रों की वास्तविकता निर्धारित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और केजरीवाल के मंत्रियों, आतिशी और सौरभ भारद्वाज की भागीदारी की जांच करने की बात कही, जो इन्हें प्राप्त करने का दावा करते हैं।

 जेल से सरकार नहीं चला सकते हैं। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यह साफ कर दिया है। बता दें कि केजरीवाल ने इस्तीफे से इनकार करते हुए कहा था कि वह इस्तीफा नहीं देंगे और जेल से ही सरकार चलाएंगे। अब उपराज्यपाल सक्सेना के बयान के बाद दिल्ली सरकार और राजभवन के बीच टकराव बढ़ सकता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार का कामकाज किस तरह आगे बढ़ेगा। मीडिया से बात करते हुए वीके सक्सेना ने कहा, ‘मैं दिल्ली के लोगों को भरोसा दे सकता हूं कि यहां की सरकार जेल से नहीं चलेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *