कोलकाता हवाईअड्डे पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। हवाईअड्डे के रनवे से गुजर रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान ने खड़े एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को टक्कर मार दी। यह विमान कोलकाता से चेन्नई जाने के लिए तैयार हो रहा था। गनीमत यह रही है कि किसी भी हवाई यात्री को चोट नहीं आई है। कोलकाता हवाईअड्डे से आ रही जानकारी के मुताबिक सुबह के इंडिगों का विमान टैक्सी वे से गुजर रहा था। इस दौरान विमान का एक हिस्सा उड़ान के लिए तैयार एयर इंडिया के विमान से टकरा गया। गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।