बिल गेट्स ने पीएम मोदी से की मुलाकात

बिल गेट्स ने पीएम मोदी से की मुलाकात

माइक्रोसॉफ्ट के को फॉउन्डर बिल गेट्स ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। यह मुलाकात पीएम आवास पर हुई है। इस दौरान पीएम मोदी और बिल गेट्स के बीच फ्री-व्हीलिंग चैट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाइमेट चेंज से निपटने के प्रयासों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी से बातचीत में बिल गेट्स ने टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाने के साथ-साथ नेतृत्व करने की क्षमता के लिए भारतीयों की तारीफ की, जबकि पीएम मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के मालिक नमो ऐप पर फोटो बूथ का उपयोग करके सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया।पीएम मोदी के साथ बिल गेट्स की बातचीत का वीडियो आज यानी 29 मार्च सुबह 9 बजे जारी किया गया, इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिए दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा आज सुबह 9:00 मेरे और बिल गेट्स के बीच विज्ञान, हेल्थ सेक्टर, क्लाइमेट समेत कई मुद्दों पर हुई विशेष चर्चा को टेलीकास्ट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *