लोकसभा चुनाव ड्यूटी में जा रहे CRPF जवानों से भरी बस पलटी

लोकसभा चुनाव ड्यूटी में जा रहे CRPF जवानों से भरी बस पलटी

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में चुनाव ड्यूटी में जा रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी बस पलट गई है। हादसे में 11 जवानों को चोट आई है। ड्राइवर की भी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा भेजा गया है। घायल सभी जवान 188 बटालियन के हैं।बस्तर में पहले चरण का चुनाव होना है। जिसके चलते जवानों की रवानगी जारी है। आज जगदलपुर से कोंडागांव के लिए रवाना हुए CRPF जवानों से भरी बस पलट गई। जानकारी के अनुसार सभी जवान पुस्पाल कैम्प से रवाना हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *