बस्तर में एविएशन का नया दौर कल से होगा शुरू

बस्तर में एविएशन का नया दौर कल से होगा शुरू

बस्तर में पब्लिक एविएशन का नया दौर शुरू होने जा रहा है। अब तक जहां जगदलपुर से सिर्फ एलायंस एयर की फ्लाइट ऑपरेट हो रही थी तो वहीं अब यहां से एलायंस की नियमित फ्लाइट के अलावा इंडिगो की नियमित फ्लाइट और दिल्ली की फ्लाइट भी शुरू होने जा रही है। 31 मार्च से शुरू हो रहे समर शेड्यूल में पहले दिन इंडिगो और एलायंस की हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट ऑपरेट होगी तो वहीं इसके अगले ही दिन इन दो फ्लाइट के साथ ही दिल्ली की फ्लाइट भी शहर में लैंड करेगी। जगदलपुर एयरपोर्ट के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब एक दिन में तीन यात्री विमान यहां लैंड करेंगे। बस्तर अब पब्लिक एविशन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एयरपोर्ट में सीमित संसाधनों के बावजूद यहां से सेवाओं के विस्तार की दिशा में पहल की जा रही है। यहां से दिल्ली की नियमित फ्लाइट शुरू होने से बस्तरवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है तो वहीं रायपुर की फ्लाइट भी एक से दो हो जाने का फायदा लोगों को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *