जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में एक कार चालक की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उधमपुर पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी मौके पर पहुंच गई।
एक अधिकारी ने कहा उधमपुर जिले के चनैनी-लाधा लिंक रोड पर खटंगल में एक कार चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। इसके बाद वह गहरी खाई में गिर गई। वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार 3 लोग घायल हो गए।
यातायात अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उधमपुर पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है, जो स्पष्ट रूप से तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई। यह सभी चेन्नई के रहने वाले हैं।