बंगाल में शक्तिशाली तूफान ने मचाई तबाही

बंगाल में शक्तिशाली तूफान ने मचाई तबाही

उत्तरी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के कुछ हिस्सों में रविवार को आए तूफान के कारण चार लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय शहर के अधिकांश हिस्सों और पड़ोसी मैनागुरी के कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए।

बसे अधिक प्रभावित इलाकों में राजारहाट, बरनीश, बकाली, जोरपाकडी, माधबडांगा और सप्तीबारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सेनपारा के दिजेंद्र नारायण सरकार (52), पहाड़पुर की अनिमा बर्मन (45), पुतिमारी के जगन रॉय (72) और राजारहाट के समर रॉय (64) के रूप में हुई है। एक आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा, “बचाव अभियान चल रहा है।” धुपगुड़ी विधायक निर्मल चंद्र रॉय ने बताया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राहत कार्यों के लिए नागरिक प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन के कर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) भी तैनात किए गए हैं और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *