टेनिस कोच की मौत, खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के दौरान सीने में हुई तेज दर्द

टेनिस कोच की मौत, खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के दौरान सीने में हुई तेज दर्द

खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने दिल्ली से आए टेनिस कोच की रायपुर में मौत हो गई। सीने में तेज दर्द के बाद अचानक बेहोश हो गए। जांच के बाद डॉक्टर ने कोच को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देते समय वह अचानक जमीन पर गए, उन्हें मौके पर सीपीआर दिया गया, लेकिन कोशिश विफल रही। पोस्टमॉर्टम में कार्डियक अरेस्ट की बात सामने आई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टेनिस कोर्ट शरद कुमार राजपूत 29 मार्च को रायपुर पहुंचे। इसके बाद यहां जोरा स्थित न्यू इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में खिलाड़ी को ट्रेनिंग दे रहे थे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं जांच के बाद डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। रायपुर में इस तरह का यह पहला मामला है।50 वर्षीय टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत की अचानक मौत से छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई। टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि उन्हें तत्काल सीपीआर देने की कोशिश की गई और हॉस्पिटल पहुंचाया गया परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका। शरद राजपूत दिल्ली की जाने-माने टेनिस परिवार के सदस्य थे। परिजनों को निधन की सूचना दे गई है। पार्थिव शरीर को औपचारिकता पूर्ण कर दिल्ली रवाना किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *