मार्च एंडिंग में मौसम ने फिर से करवट बदली

मार्च एंडिंग में मौसम ने फिर से करवट बदली

 मार्च एंडिंग में मौसम ने फिर से करवट बदली है। मौसम में बदलाव होने से राजधानी सहित प्रदेश में कई इलाकों में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। अंबिकापुर में हल्की बारिश भी हुई। कहीं-कहीं आंधी भी चलने की सूचना है। मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है। जिसमें कहा है कि प्रदेश में रविवार को एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इससे प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है।मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका, हवा की अनियमित गति अंदरुनी तमिलनाडु से उत्तर छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इस कारण से आज और कल एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *