भोपालः
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजाति बहुल क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। इन क्षेत्रों में मुख्य रुप से उमरिया, मंडला, डिंडौरी और सिवनी का दौरा करते हुए कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस का जहाज डूब रहा है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में पूरा जहाज डूब रहा है, इसलिए सब के सब लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं।
आदिवासी समाज ने बहुत दिनों तक कांग्रेस का साथ दिया था लेकिन अब कांग्रेस की हालत ऐसी खराब है कि कल ही छिंदवाड़ा जिले के राज परिवार गौंड समाज के विधायक भाजपा में शामिल हुए। सुरेश पचौरी दो-दो बार केंद्रीय मंत्री रहे, उन्होंने कहा कि अब वो कांग्रेस नहीं बची। अब ये कांग्रेस ऐसे जहाज में बैठी है जिसमें छेद ही छेद है। जब डूबेगी, खुद भी मरेंगे और बाकी को भी मारेंगे। इसलिए 30 हजार से ज्यादा लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ चुके हैं।