छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग

रायपुर: 

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालांकि कई जिलों में मौसम ने करवट ली है जिसके कारण लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है। रविवार सुबह राजधानी रायपुर में हल्के बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग का कहना है कि यह पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो रहा है। रविवार को रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है, हालांकि अभी तक बारिश के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *