छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव लोकसभा सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान कलेक्ट्रेट में भूपेश बघेल के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधायक भोलाराम साहू आदि उपस्थित रहे।
बता दें कि भूपेश बघेल आज सुबह भिलाई स्थिति अपने निवास से नामांकन रैली के लिए रवाना हुए। नामांकन फॉर्म के लिए निकलने से पहले पूर्व सीएम की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने उनकी आरती की और गुलाब भेंट करते हुए जीत की कमाना की।