केजरीवाल की रिहाई के खिलाफ ED: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज;

केजरीवाल की रिहाई के खिलाफ ED: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज;

प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग वाली याचिका का विरोध किया। केजरीवाल ने अपनी याचिका में ED की गिरफ्तारी को चुनौती देने के साथ ही अंतरिम राहत के तौर पर रिहाई की मांग की। दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में ED को 2 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था। अब बुधवार यानी आज इस मामले पर सुनवाई होगी। ED के हलफनामे में आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और जांच एजेंसी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। AAP की कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कोई पैसा नहीं मिला। कोई मनी ट्रेल नहीं मिला है। ED सुप्रीम कोर्ट में एक भी सबूत नहीं दे पाई। केंद्रीय एजेंसी BJP के इशारे पर काम कर रही है। AAP ने यह भी कहा क कि भाजपा ना सिर्फ किसी भी कीमत पर दिल्ली की सरकार गिराना चाहती है, बल्कि केजरीवाल को लोकसभा में प्रचार करने से भी रोकना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *