दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स;

दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स;

आईपीएल 2024 का 16वां मुकाबला बुधवार रात विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्‍ली का 106 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ दिल्ली कैपिटल्‍स पॉइंट्स टेबल में अब 9वें नंबर पर पहुंच गई है। मैच हारने के बाद दिल्‍ली का हश्र देख कप्तान ऋषभ पंत का दर्द भी छलका है। उन्‍होंने कहा कि टीम और एक व्यक्ति के रूप में बेहतर प्रदर्शन करने और अगले मैच में मजबूती से वापसी का समय आ गया है। इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्‍ली के सामने 273 रनों का विशाल लक्ष्‍य रखा था, लेकिन डीसी की पूरी टीम सिर्फ 166 रनों पर सिमट गई। केकेआर आईपीएल के इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगाते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान ऋषभ पंत ने मैच हारने के बाद कहा कि हमारे गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई। दिन हमारा नहीं था। एक बल्‍लेबाजी यूनिट के रूप में हमने टार्गेट का पीछा करने के लिए कड़ी मेहनत को लेकर बात की और हम इस तरह मैचों में इसी तरह से देखते हैं। क्योंकि लक्ष्‍य का पीछा नहीं करने से बेहतर है कि आप लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑलआउट हो जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *