भारत की सभी उड़ानें जल्द ही नागपुर से नियंत्रित होंगी। एयरपोर्ट अथॉरिट ऑफ इंडिया (एएआइ) ने नागपुर में इंडियन सिंगल स्काई हार्मोनाइज्ड एटीएम (एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट) के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के लिए कहा है। इसके जरिए भारतीय और वैश्विक बाजार में उपलब्ध संबंधित तकनीक को परखा जाएगा।
फिलहाल भारत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में अपने चार फ्लाइट इन्फारमेशन रीजन्स के जरिए संबंधित इलाकों की फ्लाइट सूचनाएं एकत्र करता है। लेकिन अब भारत की योजना नागपुर के जरिए ऑपरेट होने वाले एक सतत हवाई क्षेत्र के गठन की है, जिसका देश में एक अनोखा केंद्रीय स्थान है।
इस कदम के जरिए उड़ानों की बेहतर सुरक्षा, कॉर्बन फुट प्रिंट में कमी, अलग- अलग उड़ानों में बेहतर समन्वय और हवाई जहाजों के लिए ऐसे उड़ान मार्ग को खोजने में मदद मिलेगी जिससे ईंधन की कम खपत हो। इससे विमानन कंपनियों को भी काफी फायदा होगा।