ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे

ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे

मार्च 2020 में मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिराने की पीछे की वजह क्या थी इसका जवाब आखिरकार खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दे दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे और इसी दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने तब कांग्रेस की सरकार क्यों मध्यप्रदेश में गिरा दी थी।गुना शिवपुरी सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना के बमोरी में चुनावी सभा के दौरान कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना उन पर जमकर निशाना साधा। सिंधिया ने कहा कि अगर मैं तब सरकार नहीं गिराता तो लाडली बहनों के पैसे, किसान निधि के पैसे, आवास के पैसे छोटा भाई और मोटा भाई की जेबों में चला जाता इसलिए मैंने उनकी सरकार गिरा दी। इसके बाद सिंधिया ने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि आप बताओ मैंने सरकार गिराकर ठीक किया या नहीं ? जिस पर लोगों ने जवाब दिया बहुत अच्छा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *