भीषण गर्मी: पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा ;

भीषण गर्मी: पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा ;

अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही दोपहर आसमान से आफत बरस रही है। गुरुवार को मौसम का पारा 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में तपती धूप जितना असर बड़ों पर करती है उससे कहीं ज्यादा बच्चों पर भी करती है। तेज धूप बच्चों में गर्मी और लू जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है। बच्चे रोजाना सुबह स्कूल जाते हैं। जिसके बाद प्रार्थना सभा और खेल के ग्राउड में धूप बच्चों को अपनी चपेट में ले लेती है। ऐसे में बच्चों को लू लगने की संभावना ज्यादा हो जाती है।सीएमएचओ ने दो दिन पहले ही लू से बचने के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारी और अभिभावक बच्चों को लेकर लापरवाह बने हुए हैं।सीबीएससी पैटर्न के सरकारी गैर सरकारी स्कूल सुबह 07.30 बजे खुल लग रही। यहां पढ़ने वाले बच्चों को थोड़ी राहत है। सुबह जल्दी खुलने के बाद दोपहर लू शुरू होने तक बंद हो जाता है। लेकिन एमपी बोर्ड के सरकारी स्कूलों के खुलने का समय अभी तक नहीं बदला है। शासकीय स्कूल सुबह 10.30 बजे खुल रहे है। पिछले कई दिनों से पारा चालीस के करीब रहता है। ऐसे में छोटी कक्षा के बच्चे भीषण गर्मी में बेहाल हो रहे हैं। जिम्मेदार अभी शासन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *