अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का सामूहिक उपवास

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का सामूहिक उपवास

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देश और दुनिया में जन आंदोलन तेज हो गया है। पार्टी के बड़े नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह उपवास के लिए पहुंचे। आप ने दावा किया है कि पार्टी के आह्वान पर भारत समेत दुनिया के कई देशों में रह रहे भारतीय केजरीवाल के समर्थन में सामूहिक उपवास कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की मांग है कि शराब नीति घोटाले में 21 मार्च को गिरफ्तार हुए केजरीवाल को तुरंत रिहा किया जाए। उन्हें ED ने झूठे मुकदमे में फंसाया है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि तानाशाही के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। आओ मिलकर देश के बेटे के लिए आवाज उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *