IPL 2024:मुंबई की पहली जीत,दिल्ली को 29 रन से हराया ;

IPL 2024:मुंबई की पहली जीत,दिल्ली को 29 रन से हराया ;

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 234 रन बनाए। 235 रन के लक्ष्य का सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 8 विकेट गंवाकर 205 रन ही बना सकी और सीजन का चौथा मुकाबला हार गई। इस मुकाबले में जहां मुंबई की ओर से रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड ने आतिशी बल्लेबाजी की तो दिल्ली की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने ताबड़तोड़ पारी खेली लेकिन बुमराह की धार ने दिल्ली की हार सुनिश्चित कर दी।ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल्ली की उम्मीदें जगाए रखी और एक छोर से लगातार बड़े शॉट खेलते रहे। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। 19वें ओवर में अक्षर पटेल रनआउट हो गए तो उससे पहले कप्तान ऋषफ पंत 3 गेंद सामने करने के बाद सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आखिरी ओवर में दिल्ली के 3 विकेट और गिर गए और दिल्ली 29 रन से मुकाबले में पीछे रह गई। जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान 4 ओवर में सिर्फ 22 रन खर्च किए और 2 सफलता हासिल की। बुमराह की गेंदबाजी इस मुकाबले में अंतर साबित हुई, जिसकी बदलौत मुंबई इंडियंस को सीजन की पहली जीत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *