प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अलगे दो दिनों तक कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं आज भी कुछ जिलों में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है।सुबह से ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बदली छाई हुई है और तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश भी हुई है। अचानक मौसम में हुए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।