भोजशाला सर्वे का 19वां दिन

भोजशाला सर्वे का 19वां दिन

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला वर्सेज कमाल मौला मस्जिद में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम के सर्वेक्षण का आज 19वां दिन है। हाईकोर्ट के आदेश के तहत पुरातत्व विभाग की सर्वे टीम के साथ मंगलवार 09 अप्रैल 2024 को सुबह 8 बजे पर सर्वे दल ने भोजशाला में एंट्री ली। मंगलवार होने के कारण आज हिंदू पक्ष द्वारा भोजशाला में हनुमान चालीसा का पाठ शुरु किया गया। इसके लिए भोजशाला मुक्ति यज्ञ संगठन के संयोजक गोपाल शर्मा पूजा अर्चना के लिए फूल लेकर अंदर गए। बताया जा रहा है कि आज दिनभर भोजशाला परिसर की पिछली तरफ सर्वे किया जाएगा।

आपको बता दें कि सर्वे के 19वें दिन भारतीय पुरातत्व विभाग की सर्वे टीम के 18 सदस्यों ने आज भोजशाला में एंट्री की है। इनके अलावा 34 मजदूर भी इनके साथ हैं। टीम भोजशाला में आधुनिक उपकरण लेकर गई है, जिनकी मदद से जमीन के भीतर का बारीकी से परीक्षण किया जाएगा। वहीं, बाहरी क्षेत्र की बात करें तो यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा और चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *