मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बालाघाट पहुंच रहे हैं। वे दोपहर 03 बजे भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। वीआईपी के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर के पांच प्रमुख मार्गाे को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं तीन हजार से अधिक का पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के उत्कृष्ट स्कूल खेल मैदान में कार्यक्रम होना है। मैदान के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया गया है। जमींन से लेकर आसमान तक नजर रखी जा रही है।
इन मार्गा को किया गया प्रतिबंधित
शहर के वीआईपी आगमन के लिए मोती गार्डन चौक से अंबेडकर चौक तक, काली पुतली चौक से अंबेडकर चौक व जयस्तंभ चौक तक। दुर्गावती चौक से अंबेडकर चौक, जय स्तंभ चौक से अवंतीबाई चौक से कालीपुतली चौक, अम्बेडकर चौक, विश्वेश्वरैया चौक, दुर्गावती चौक, जय स्तंभ चौक, बिरसा मुंडा चौक, अवंतीबाई चौक तक का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।
यह रहेगा डायवर्सन मार्ग
मंगलवार को शहर में भारी वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। इसके लिए सरेखा से बैहर रोड होकर आवागमन करेंगे। लांजी-गोंदिया आने जाने वाली बसें बैहर रोड होते हुए सरेखा बायपास से बस स्टैंड आना-जाना करेगी। इसी तरह सिवनी-नागपुर-वारासिवनी-लालबर्रा आने-जाने वाली बसे बैहर रोड होकर सरेखा बायपास से बस स्टैंड आवागमन करेगी।