आईपीएल 2024 में मंगलवार रात पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में पंजाब किंग्स के लिए अनकैप्ड खिलाड़ी शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को रोमांचकारी बना दिए। हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला सके और पंजाब को सिर्फ दो रन से हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद ने इस के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा इस मुकाबले में कई नए कीर्तिमान भी बने हैं।हैदराबाद बनाम पंजाब के मैच में भारतीय अनकैप्ड बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। आईपीएल इतिहास में ये दूसरी बार है, जब किसी एक मैच में भारतीय अनकैप्ड प्लेयर्स ने सर्वाधिक रन बनाए हैं। इस मैच में भारतीय अनकैप्ड ने कुल 188 रन बनाए।