मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 25वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से रौंदकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम ने कप्तान फाफ डुप्लेसी, दिनेश कार्तिक और रजत पाटिदार के अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 196 रन बनाए। 197 रन के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 16वें ओवर में ही सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए पहले जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए तो सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने तूफानी अर्धशतक जड़ा और टीम को आसान जीत दिलाई।सूर्या के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या ने रनगति को कम नहीं होने दिया और 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर 6 लगाकर हार्दिक पंड्या ने टीम को जीत दिला दी। यह मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी जीत है तो बेंगलुरु अपना लगातार चौथा मैच हार गई है। बेंगलुरु अब तक इस सीजन सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है। मुंबई इस जीत के साथ 7वें स्थान पर आ गई है तो बेंगलुरु 9वें स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *