CM केजरीवाल को नहीं मिली पत्नी सुनीता से मिलने की इजाजत: संजय सिंह बोले

CM केजरीवाल को नहीं मिली पत्नी सुनीता से मिलने की इजाजत: संजय सिंह बोले

आप के राज्यसभा सांसद ने कहा, “ऐसा अमानवीय व्यवहार क्यों? यह अमानवीय कृत्य सिर्फ सीएम को अपमानित करने और हतोत्साहित करने के लिए किया गया है। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि खूंखार अपराधियों को भी बैरक में मिलने की इजाजत है, लेकिन तीन बार के दिल्ली के मुख्यमंत्री को खिड़की के माध्यम से अपनी पत्नी से मिलने की अनुमति है।”

उन्होंने बताया कि उन्हें और पंजाब के सीएम भगवंत मान को केजरीवाल से जेल में मिलने के लिए टोकन जारी किया गया, लेकिन बाद में मुलाकात को रद्द कर दिया गया। उनसे कहा गया कि इतनी अल्प सूचना पर उन्हें (सिंह और मान को) सीएम से मिलने की अनुमति नहीं दी जा सकती।उन्होंने आरोप लगाया कि यह केंद्र की तानाशाही है जो एक मुख्यमंत्री को किसी मुलाकाती से आमने-सामने मिलने नहीं दे रहे। आप नेता ने कहा कि यह विश्वास नहीं किया जा सकता कि बीजेपी सरकार पंजाब के सीएम व मुझे नहीं जानती, पहचानती है। इसके साथ ही संजय सिंह ने तिहाड़ के जेल अधिकारियों पर भी सवाल उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *