प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना साधा।

लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे चुनाव प्रचार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर थी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र और राज्य की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। राज्य के रामनगर पीरुमदारा में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार को आड़े हाथ लिया और कई सवाल पूछे।नैनीताल के रामनगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी आप अपनी नाकामियों के लिए कब तक कांग्रेस को दोष देते रहेंगे… पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस का राज नहीं है। 10 वर्षों से आप (भाजपा) के पास पूर्ण सत्ता है… वो कहते हैं ‘400 पार’… और अधिक बहुमत चाहिए… और सत्ता चाहिए।वो कहते हैं कि पिछले 75 सालों में देश भर में कुछ नहीं हुआ, अगर नहीं हुआ तो उत्तराखंड में इतना हुनर कहां से आया, IIT, IIM और देश में AIIMS कहां से आए…अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1950 के बाद इन्हें नहीं बनाया होता तो क्या आज ये सब संभव था?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *