इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 31वें मुकाबले में जोस बटलर ने शतक लगातार कर राजस्थान को शानदार जीत दिला दी। यह इस सीजन की बटलर की दूसरी और आईपीएल इतिहास की 7वां शतक है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनील नरेन की शतक की बदौलत 20 ओवर में 223 रन बनाए। 224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान एक समय हार के कागार पर खड़ी हो गई लेकिन जोस बटलर ने वहां से मोर्चा संभाला और आखिरी गेंद पर टीम को जीत दिला दी।224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल फिर से अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए और 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद संजू सैमसन भी 12 रन पर पवेलियन लौट गए। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी करने आए जोस बटलर को रियान पराग का साथ मिला और दोनों ने टीम की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा। पराब के आउट होने के बाद एक बार फिर राजस्थान का पारी लड़खड़ाई और ध्रुव जुरेल, रवि अश्विन और शिमरन हेटमायर सस्ते में पवेलियन लौट गए।इसके बाद रोवमैन पॉवेल ने 13 गेंदों में 26 रन बनाकर फिर से उम्मीद जगा दी और साथ में जोस बटलर एक छोर से लगातार प्रहार जारी रखे हुए थे। सुनील नरेन ने पॉवेल को आउट कर मैच को फिर नाटकिय मोड़ पर ला दिया। स्टार्क के ओवर में 18 रन कूटकर बटलर ने उम्मीदें जिंदा रखी। 19वें ओवर में बटलर ने दो छक्के और एक चौके की मदद से 19 रन बटोरे। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगातार अपना शतक पूरा किया और आखिरी गेंद पर चौका लगातार टीम को जीत दिला दी।