कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़

कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के दो दिन पूर्व सुरक्षा बलों ने जबदस्त सफलता हासिल करते हुए 29 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया। घटना छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटे बेठिया के माड़ इलाके की है जहां पुलिस ने जंगल में घुसकर नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए है जिनमें एक BSF का इंस्पेक्टर है और दो DRG के कांस्टेबल हैं। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर के पैर में गोली लगी है और अन्य दो जवानों को चोटें आई हैं। घायल पुलिसकर्मीयों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है।सुरक्षा बलों को इस जबरदस्त सफलता के लिए गृहमंत्री विजय शर्मा ने बधाई देते हुए बोले जवानों ने जान की बाजी लगाकर नक्सलियों को धूल चटा दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शर्मा से फोन पर पूरी घटना का ब्यौरा लिया। शाह ने कुछ दिनों पूर्व छत्तीसगढ़ में अपने चुनावी सभा में कहा था कि नक्सलियों को शीघ्र ही खत्म कर देंगे। मारे गए नक्सलियों में 25 लाख का इनामी माओवादी शंकर राव भी है। मुठभेड़ में पुलिस ने 25 लाख की इनामी महिला नक्सली ललिता माधवी को भी मार गिराया। घटनास्थल पर जवानों ने सात AK 47 और तीन LMG बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *