भाजपा में शामिल हुए तजिंदर सिंह बिट्टू और करमजीत कौर

भाजपा में शामिल हुए तजिंदर सिंह बिट्टू और करमजीत कौर

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सह प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू और करमजीत कौर ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। तजिंदर सिंह बिट्टू गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं और रायबरेली के भी प्रभारी रह चुके हैं। वहीं करमजीत कौर कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं सांसद रहे स्वर्गीय चौधरी संतोख सिंह की पत्नी हैं। चौधरी परिवार पिछले कई दशकों से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक हार्ट अटैक से चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया था। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में शनिवार को पार्टी मुख्यालय में तजिंदर सिंह बिट्टू और करमजीत कौर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *