ईडी ने शराब घोटाले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा रविवार की सुबह 3.54 बजे गिरफ़्तार कर दोपहर करीब 2 बजे जेएमएफसी रंजू वैष्णव की अदालत में पेश किया गया। इस समय बचाव पक्ष और ईडी के अधिवक्ता अपनी दलील पेश कर रहे हैं। अनिल टुटेजा के अधिवक्ता एसके ने अदालत को बताया कि उनके पक्षकार बीमार है। इसलिए उन्हें घर का खाना और दवाइयां समय पर उपलब्ध कराई जाए।