छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण में चुनाव 26 अप्रैल को होगा। इसके लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। एक तरफ कांग्रेस से प्रियंका गांधी राजनांदगाव में जनसभा को संबोधित कर रही है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी राजनांदगाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे है।