कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 1 रन से हराया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 1 रन से हराया।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 36वां मुकाबला ईडन गार्डंस में खेला गया, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 1 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिल साल्ट के तूफानी 48 और श्रेयस अय्यर के 50 रनों की बदौलत 20 ओवर में 222 रन बनाए। 223 रनों के लक्ष्य के जवाब में रॉयल चैलेंजर्स की टीम 221 रन बना सकी और सिर्फ 1 रन से मुकाबला हार गई। इस जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स दूसरे स्थान पर पहुंच गई है तो बेंगलुरु की स्थिति आखिरी स्थान पर बनी हुई है।कैमरन ग्रीन और महिपाल लोमरोर को सुनील नरेन ने आउट कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक बार फिर से बैकफुट पर ढकेल दिया। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक के आउट होने के बाद बेंगलुरु की सारी उम्मीदें टूट गईं। 20वें ओवर की पहली गेंद पर स्टार को कर्ण शर्मा ने छक्का मार कर मैच को रोमांचक बनाने की कोशिश की। अगली दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर कर्ण शर्मा ने मैच का रुख ही पलट दिया। 5वीं गेंद पर स्टार्क ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। आखिरी गेंद पर 3 रन की जरूरत थी और बेंगलुरु एक रन लेकर ऑलआउट हो गई और मैच कोलकाता ने अपने नाम कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *