गुजरात टाइटन्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकटों से हराया

गुजरात टाइटन्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकटों से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 37वां मुकाबला रविवार को चंडीगढ़ के मुल्लंपुर स्टेडियम में खेला गया, जहां मेजबान पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद पंजाब किंग्स की टीम 9वें स्थान पर खिसक गई है तो टाइटंस छठे स्थान पर आ गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजा किंग्स ने मुश्किल से 142 रन बनाए। हालांकि पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और गुजरात के 7 विकेट चटका दिए। टाइटंस ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।हरप्रीत बराड़ और हरप्रीत सिंह भाटिया ने पंजाब की लाज बचाई और आखिरी ओवरों में कुछ अच्छे शॉट्स के दम पर टीम को 140 के पार पहुंचाया। 20 ओवर में पंजाब किंग्स की टीम 142 पर सिमट गई। साई किशोर ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। नूर अहमद ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 तो मोहित शर्मा ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए।143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही लेकिन धीमी रही पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने 66 रन जोड़े इसके बाद इस टीम की भी विकेटों की झड़ी लग गई और 103 के स्कोर तक 4 बल्लेबाज आउट हो गए। साई सुदर्शन ने 31 और राहुल तेवतिया ने 18 गेंदों में 36 रन की पारी खेल टाइटंस के गेम में बनाए रखा। सुदर्शन के आउट होने के बाद तेवतिया ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम को आखिरी ओवर में जीत दिला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *