मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पांच साल की सरकार में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को केवल अपमानित करने का काम किया जो की छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। जेल में चक्की पीस रहे हैं। जमीन पर सो रहे हैं, मच्छर काटने से परेशान हैं। छः महीने से एक साल हो गए उनका जमानत नहीं हो रहा है। आज भी कई भ्रष्ट अधिकारी जेल गए हैं। ये सब उनके किए की सजा उनको मिल रही है। कांग्रेस को फिर से सबक सिखाना है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को जीरो में आउट करना है।साय बोले – पूर्व सीएम भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआरी बना दिया। बघेल ने पहले गंगा मैया का अपमान किया, फिर महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। महादेव सट्टा एप निर्बाध रूप से चले इसके लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा, एफआईआर भी दर्ज हुआ। उनको ऐसे हराना है कि राजनांदगांव की तरफ नजर भी न उठा सके।