मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जिलों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, ओला वृष्टि होने तथा वज्रपात होने की भी संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जिलों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, ओला वृष्टि होने तथा वज्रपात होने की भी संभावना

प्रदेश में 40 डिग्री की गर्मी झेल रहे लोगों के लिए सोमवार की शाम राहत की बारिश हुई। राजधानी रायपुर में देर रात तेज हवा के साथ गरज-चमक के साथ जमकर बारिश हुई।बारिश का सिलसिला देर शाम शुरू हुआ जो रातभर चलता रहा। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि रविवार की अपेक्षा सोमवार का पारा राजनांदगांव और दुर्ग को छोड़कर सामान्य से 10 से 12 डिग्री कम हो गया है। मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जिलों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, ओला वृष्टि होने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *