केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते सरेंडर कर दें, नहीं किया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार हो जाएं। उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि ‘मान जाएं वरना मारे जाएंगे।’ बता दें कि हाल में छत्तीसगढ़ के अब तक सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन को फोर्स ने अंजाम दिया था जिसमें 29 नक्सलियों को ढेर किया गया। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार बनने के तीन महीने के भीतर 90 नक्सली मारे जा चुके हैं।