पीएम मोदी की सभा 24 को, सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे पुलिस के जवान

पीएम मोदी की सभा 24 को, सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे पुलिस के जवान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारी शहर में युद्ध स्तर पर चल रही है। पीएम 24 अपै्रल को सुबह 10.45 बजे अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इनकी सुरक्षा के लिए 10 आईपीएस सहित 1500 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपीजी के अधिकारियों की निगरानी में फोर लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम के दिन नगर निगम क्षेत्र को नो-फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा अंबिकापुर में 24 अपै्रल को होनी है। जिला प्रशासन व भाजपा संगठन के नेतृत्व में कार्यक्रम की पूरी तैयारी चल रही है। सोमवार को पूर्व मंत्री व भाजपा कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल के साथ कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने पीजी कालेज मैदान पहुंचकर तैयारियों की जायजा लिया। पूरे मैदान में बेरिकेटिंग की जा रही है।

चुनावी सभा में करीब 1 लाख लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए 3 बड़े डोम लगाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री रायपुर से प्लेन द्वारा रायगढ़ स्थित जिन्दल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से 10.35 बजे अंबिकाुपर गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां से वह पीजी कॉलेज कार्यक्रम स्थल जाएंगे और 10.45 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *