जहां नक्सलियों ने चुनाव बॉयकाट का चिपकाया पोस्टर, वहीं हुई सबसे अधिक वोटिंग

जहां नक्सलियों ने चुनाव बॉयकाट का चिपकाया पोस्टर, वहीं हुई सबसे अधिक वोटिंग

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर में मतदान जारी है। लोकतंत्र के महापर्व में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच कांकेर में नक्सलियों ने उत्पात मचाते हुए चुनाव बहिष्कार का बैनर- पोस्टर लगाया है। वहीं नक्सली खौफ के बाद लोग मतदान के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं और उत्साह के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। बता दें कि नक्सलियों ने मरबेड़ा मतदान केंद्र से 1 किलोमीटर दूसरी मुख्य सड़क के किनारे बैनर लगाया है।इस हिम्मत को देखकर यही साबित हो रहा है कि लोगों में अब नक्सलियों का खौफ खत्म हो रहा है। बता दें कि छोटे बेठिया क्षेत्र में ही 16 अप्रैल को मुठभेड़ में 29 नक्सली मरे गए थे। इस घटना से बौखलाए नक्सली इन हरकतों को अंजाम दे रहे हैं।छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीटों में जारी वोटिंग प्रतिशत का लेस्टस्ट अपडेट आ गया है। 1 बजे तक तीनों सीटों में 53.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। नक्सल प्रभावित सीट कांकेर में सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं। यहां सुबह 1 बजे तक 60.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि राजनांदगांव में 47.82 और महासमुंद में 52.06 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *