भारतीय मौसम विभाग ने यूपी-बिहार समेत 10 से ज्यादा राज्यों के लिए लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया

भारतीय मौसम विभाग ने यूपी-बिहार समेत 10 से ज्यादा राज्यों के लिए लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया

देश के अधिकांश राज्यों में फिलाहल भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा, ‘बिहार, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अगले पांच दिनों के दौरान 27 से 29 अप्रैल तक लू चलने के आसार हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 28 से 30 अप्रैल के दौरान लू चल सकती है।’ हालांकि, कई इलाकों में अगले एक-दो दिन में हल्की बारिश का भी अनुमान है।देश के अधिकांश राज्य एक ओर भीषण गर्मी की चपेट में है तो दूसरी ओर मौसम विभाग ने 28 अप्रैल तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का भी अनुमान लगाया है। आईएमडी ने बताया कि जम्मू, कश्मीर के आसपास के इलाकों में 27-28 अप्रैल को बरसा हो सकती है। वहीं, हिमाचल में 28 और 29 अप्रैल को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली के साथ बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा 29 अप्रैल (सोमवार) तक उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *